पेड़ से टकराई डायल 112 की गाड़ी में चार पुलिसकर्मी घायल

पेड़ से टकराई डायल 112 की गाड़ी में चार पुलिसकर्मी घायल
महुआ हाजीपुर सड़क पर रानीपोखर बखरी के पास हुई घटना, घायलों में एक ही हालत गंभीर
महुआ। रेणु सिंह
डायल 112 की बोलेरो पेड़ से टकरा जाने के कारण उसे पर सवार एक महिला पुलिसकर्मी समेत चार घायल हो गए। घायलों को लोगों ने इलाज के लिए आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर किया गया। यह घटना गुरुवार की भोर में करीब 3 बजे के आसपास महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत रानीपोखर बखरी गांव में घटी।
बताया जा रहा है कि डायल 112 की बोलेरो लेकर पुलिसकर्मी हाजीपुर की ओर से महुआ की तरफ आ रहे थे। इस बीच बिरना बोतला चौक से 300 गज आगे बढ़े थे कि उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर पेड़ की डाली से टकराते हुए गड्ढे में लुढक गई। बताया जा रहा है कि पेड़ की डाली से गाड़ी टकराने के कारण उसके परखचे उड़ गए। जिसमें महुआ थाने की बिलंदपुर निवासी चालक पंकज कुमार और एक महिला पुलिसकर्मी समेत चार जवान घायल हो गए। जिस समय घटना हुई उस वक्त लोग गहरी नींद में सोए थे। जिसके कारण सड़क पर आने जाने वाली गाड़ियों के सवार ने सभी घायलों को बोलेरो से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि यह डायल 112 की गाड़ी रानीपोखर के पास लगी रहती थी। घटना को देखकर लोग अचंभित थे। लोगों का कहना था कि यह बड़ी हादसा दिल दहला देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!