किसान पंजीकरण मिशन मोड में संचालित, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : जिला पदाधिकारी

किसान पंजीकरण मिशन मोड में संचालित, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : जिला पदाधिकारी

जिला पदाधिकारी,वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान पंजीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु आज दिनांक 10.02.2026 को भगवानपुर प्रखंड का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में प्रखंड नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) तथा भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत मियां भैरो ग्राम पंचायत का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में किसान सलाहकार अनुपस्थित पाई गई जिनके विरुद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया गया। इस दौरान पंचायत में लगाए गए किसान पंजीकरण कैंप का अवलोकन किया गया।भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के किसान सलाहकारों को बुलाकर स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसान पंजीकरण कार्य मिशन मोड में संचालित है, जिसे अत्यंत गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी किसान सलाहकार डोर-टू-डोर भ्रमण करते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वैशाली, प्रखंड विकास पदाधिकारी, भगवानपुर, अंचल अधिकारी, भगवानपुर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, भगवानपुर सहित भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के किसान सलाहकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!