केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर महुआ में जुलूस निकाला गया

𝗧𝗔𝗛𝗔𝗟𝗞𝗔 𝗡𝗘𝗪𝗦 𝗕𝗜𝗛𝗔𝗥

केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर महुआ में जुलूस निकाला गया

महुआ, वैशाली: केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर महुआ में जुलूस निकाला गया, जिसका नेतृत्व ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC) के ललित कुमार घोष एवं एटा के विश्वनाथ विप्लव ने किया। जुलूस फुदेनी चौक से बाजार के प्रमुख सड़कों जैसे मुजफ्फरपुर रोड, हाजीपुर रोड, समस्तीपुर रोड होते हुए प्रखंड परिसर में पहुंचा, जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया।

सभा में प्रमुख श्रमिक संगठन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा 9 सूत्रीय मांगों को रखा गया, जिनमें शामिल हैं:

  1. चरम बेरोजगारी महंगाई रोको, सभी बेरोजगारों को रोजगार दो
  2. निजीकरण, ठेका, आउट सोर्सेस बंद करें
  3. सस्टेनेबल हार्नेंसिंग एवं एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (शांति) में निजी और विदेशी कंपनियों को प्रवेश की अनुमति नहीं चलेगा
  4. बीमा क्षेत्र में हंड्रेड परसेंट (100%) एफडीआई (FDI) रोको
  5. एनपीएस – यूपीएस नहीं, ओपीएस पुन: बहाल करो
  6. मनरेगा की जगह बीवी जी राम जी के मसौदे को लागू करना बंद करें
  7. मिड डे मिल कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कमी, अनुबंध कर्मी को न्यूनतम मजदूरी ₹26000 प्रतिमा लागू करें तथा सभी को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो और नियमित करो
  8. बीज-विधयक 2025 रद्द करो, बिजली (संशोधन) विधयक 2025 रद्द करो
  9. गीग वर्कर्स तथा प्लेटफॉर्म्स वर्कर्स को मजदूर कर्मचारी का दर्जा दो

उक्त मांगों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल किया गया, जिसमें अनुमंडल के सैकड़ो मजदूर एवं किसान नेताओं ने भाग लिया। सभा को संबोधित करने वालों में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के विश्वास साहू, प्रमोद राय, जगन राय, अनिल राय, भूषण कुमार, दिनेश राय, जावेद अली, देवेंद्र राय, इंद्रदेव राय, रामबाबू राय, एटक के विश्वास सिंह, शिव प्रसाद राय प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!