प्रशांत किशोर ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

प्रशांत किशोर ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाल) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत वैशाली पहुंचे हाजीपुर के एक निजी होटल में संगठन के समर्पित पदाधिकारियों ,नेताओं एवं सदस्यों से संगठन के आगे की रणनीति पर विचार हुआ किया। पंचायत चुनाव में जन सुराज की भागीदारी को लेकर भी पार्टी में चर्चा की गई ।
प्रशांत किशोर ने बिहार में बढ़ते अपराध पर दिया बड़ा बयान, बोले – प्रशासन किसी भी घटना को रोकने या आरोपियों को पकड़ने के बजाय घटना के खिलाफ आवाज उठाने वाली जनता पर ही कार्रवाई कर रही है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बिहार में बेहतर परिणाम की अपेक्षा थी लेकिन बिहार विधानसभा का रिजल्ट उसके अनुरूप नहीं आया, जिससे उनके अंदर में उदासीनता बनी हुई है , जो आगे के समय में उसे दूर किया जाएगा ।बिहार में हो रही अपराधी घटनाओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को पकड़ने के बजाय आवाज उठाने वाली को ही पकड़ कर जेल में भेज रही है। बिहार की जनता ने जैसी सरकार दी है ,अब तो जनता को ही इसका भोगना पड़ेगा। आने वाले समय में जन सुराज लोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष की भूमिका में नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!