गोरौल में पुलवामा के शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

गोरौल में पुलवामा के शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

गोरौल ( वैशाली) गोरौल नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित गांधी स्मारक पर समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि। बताते चले कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला किया गया था। इस दर्दनाक घटना को याद करते हुए हर साल 14 फरवरी को देशभर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है और इस दिन को ‘ब्लैक डे’ के रूप में याद किया जाता है।
गोरौल बाजार स्थित गांधी चौक पर गांधी जी के प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर उन शहीदों के 7 वीं बरसी पर दो मिनट का मौन रखकर, श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। गोरौल बाजार के प्रतिष्ठित युवा व्यवसाई रतन कुमार उर्फ दीपु साह एवं समाजसेवी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बाजार के व्यवसाई वर्ग, स्थानीय लोगों एवं बुद्धिजीवियों ने उन 40 शहीदों के याद में गांधी जी के प्रतिमा पर मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राकेश कुमार, अजित कुमार उर्फ बब्लू, रविशंकर सिंह उर्फ मंटू सिंह, अप्पू कुमार, विकास मित्र सुरज राम, धीरज कुमार श्रीवास्तव, टुनटुन कुमार, सुशील कुमार साह, राज कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!