पातेपुर में महाशिव रात्रि के अवसर विभिन्न जगहों पर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा ।

पातेपुर में महाशिव रात्रि के अवसर विभिन्न जगहों पर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा ।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार / सुधीर मालाकार।
पातेपुर (वैशाली )प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर हाथी घोड़े बैंड बाजों के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा , जिसमें बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार उर्फ रौशन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। तीसीऔता थाना परिसर में आयोजित अष्टयाम यज्ञ हेतु डभैच्छ स्थित अति पौराणिक शिव मंदिर बाबा देवेश्वर नाथ धाम से पूर्व से पहलेजा से पवित्र गंगा जल को 1001कुंवारी कन्याओं ने हाथी ,घोड़े ,बैंड बाजों के साथ तीन किलोमीटर दूरी कर तीसीऔता थाना पहुंची। जुलूस में पूर्व मुखिया मनोज कुमार चौधरी ,अमरनाथ राय,राम जीनस पासवान ,निलरुकुंदपुर मुखिया राजू चौधरी ,विजय महतो,तीसीऔता मुखिया सिपाही साहनी,पूर्व उप मुखिया अरुण राय,के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली गई। थाना परिसर पहुंचते ही अनुसूचित जाति जन जाति कल्याण मंत्री लखेंद कुमार रौशन, पूर्व मुखिया मनोज कुमार चौधरी, जदयू नेता श्रवण पटेल ने जितेंद्र सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कुमारी कन्याओं को शिव शक्ति धाम शिव मंदिर में प्रवेश कराया और कलश को स्थापित विधि विधान से स्थापित कराया । इस मौके पर केशव डेयरी के संचालक श्रवण कुमार यादव ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। रविवार से अष्टयाम प्रारंभ होगा, वहीं बाबा दरवेश्वर नाथ मंदिर में अष्टयाम यज्ञ सम्पन्न हो गया। रात्रि में शिव विवाह आयोजित है , रविवार को जलाभिषेक के साथ विशाल मेला आयोजित है। खेसराही लेवढन के लिए भी कलश शोभा निकली, जिसमें मंत्री लखींद्र रौशन शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!