महुआ क्षेत्र में हजारों किसान ने बनवाया फार्मर आईडी

महुआ क्षेत्र में हजारों किसान ने बनवाया फार्मर आईडी । रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) किसानों के लाभार्थ महुआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया की अंतिम दिन हजारों किसानों ने फार्मर आईडी बनवाया ।प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा, सुपौल टरिया ,जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत में लगभग 1500 किसानों ने फार्मर आईडी बनवाया ।अंतिम दिन समसपुरा पंचायत के कार्यालय में सैकड़ो किसान उपस्थित होकर फार्मर आईडी बनाने का काम किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरव वर्णवाल ,कृषि समन्वयक रंजीत कुमार सिंह, कृषि सलाहकार शशि कुमार के अलावे बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे । कृषि समन्वयक ने बताया कि यह फार्मर आईडी वैसे लोगों को बनाया जा रहा है, जिनके नाम से खुद की जमाबंदी है। वैसे सरकार वैसे किसानों को भी जमाबंदी बनाने की तैयारी कर रही है,जिनके पुश्तैनी जमीन है लेकिन उनके नाम से जमाबंदी न होने का भी इस लाभ से वंचित हो रहे हैं ।वैसे स्थिति में आदेश आने के बाद वंशावली के आधार पर भी फार्मर आईडी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!