आदर्श पब्लिक स्कूल ने आयोजित की मातृ पितृ दिवस।

आदर्श पब्लिक स्कूल ने आयोजित की मातृ पितृ दिवस। रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

महुआ (वैशाली) जहां एक ओर लोग पश्चिमी सभ्यता का अनुकरण करते हुए वैलेंटाइन डे मना रहे हैं ,वहीं पर महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुरतपुर ग्राम स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल ने अनोखी परंपरा को कायम करते हुए मातृ पितृ दिवस का आयोजन किया । इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने अपने-अपने माता-पिता की पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया ।भारतीय संस्कृति के जागृत करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य शंकर मालाकार ने बताया कि बच्चों में सभ्यता के अनुकरण करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।हमारे दर्शन में मातृ देव भव, पितृ देव भव की पाठ पढ़ाई जाती है। उन्हें जीवन में उतारने के लिए उनमें इसे ज्ञान भरने की जरूरत है। बच्चों द्वारा अपने अपने माता पिता की सात बार परिक्रमा किया गया एवं पूजन के बाद आशीर्वाद भी लिया गया।इस तरह के आयोजन की सर्वत्र चर्चा हो रही है। विद्यालय के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया ,जिसमें एक से बढ़कर एक कलात्मक उपकरण बनाए गए थे, जिसकी सराहना लोगों ने की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!