विज्ञान प्रदर्शन में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का दिया परिचय
महुआ। रेणु सिंह
विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी कला कौशल को दिखाकर बच्चों ने प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट बनाए। जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए। विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कन्हौली सिहपुर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल पर शनिवार को किया गया।
यहां पर छात्रा रुचि, हर्षिता, सुहानी, साक्षी, रिशु ने रोबोट का जीता जागता मॉडल बनाया। वह उसे सिर्फ चलाया ही नहीं बल्कि लोगों से हाथ भी मिलवाया। सान्वी, अंशिका, शुभांगी, सोना, संजू, तान्या, अप्सार्या आदि ने भी विज्ञान के कई मॉडल बनाएं। वही मोबाइल से बच्चों में होने वाली विभिन्न विकारों को भी प्रदर्शित किया। यह कार्यक्रम विपिन कुमार सिंह के निर्देशन में शिक्षक सुनील कुमार, सोनी, दिनेश, सतीश, चंदन, सुषमा, अवधेश, सुबोध, विमल आदि सहयोग किया।

