मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 551 महिलाओं ने की जलभरी

मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 551 महिलाओं ने की जलभरी
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय जवाहर चौक स्थित अनंत नागेश्वर महादेव मंदिर में महादेव सहित विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को 551 महिला श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ जलभरी की। उन्होंने शोभायात्रा निकालकर लोगों को आपसी एकता अपनत्व, भाईचारा और सहिष्णुता का संदेश दिया। कलशयात्रा को लेकर लोगों में श्रद्धा भक्ति के साथ उत्साह चरम पर रहा।
पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को यहां पंचमुखी चौक स्थित पंचानन महादेव मंदिर से लेकर श्रद्धालु देवी देवताओं की जयघोष करते हुए मंगरू चौक, जवाहर चौक, थाना चौक, गांधी चौक होकर देसरी रोड से पुराना बाजार होते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। जहां पर विधि विधान के साथ कलश को स्थापित किया गया। इस यात्रा में राजू साह, प्रेम चौधरी, राम अवधेश कुमार, राजीव सोनी, सुमित, मनीष सोनी, पवन कुमार सोनी, गणेश, प्रिंस, सुबोध, रूपेश, हरिओम कुमार, अभय, राजकमल, आशु, रोहित, उत्कर्ष कुमार, विकास ठाकुर, राजू कुमार लल्ली, शशि कुमार, सभापति नवीन चंद्र भारती, उपसभापति रोमी यादव, पूर्व पार्षद अरुण कुमार सिंह, बबीता, नीतू, कंचन, काजल, पूर्णिमा, संगीता, आराधना, प्रिया, स्वामी, वंदना, सुलेखा आदि सक्रिय रूप से लगे थे। वही आगे आगे श्रद्धालु सनातन धर्म के ध्वज लेकर चल रहे थे। कलश यात्रियों में उत्साह चरम पर था। उनकी सेवा के लिए जगह-जगह लोग लगे थे। बताया गया कि रविवार को महाशिवरात्रि पर मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!