स्कूल के प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
महुआ। रेणु सिंह
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघाड़ा बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक चंदेश्वर राय के सेवानिवृत्ति पर शनिवार को स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र और विभिन्न उपहार देकर विदाई दी।
कार्यक्रम में पूर्व मुखिया विमल सहनी के अलावा विनय सहनी, उमाशंकर कुमार, शैल कुमारी, श्याम किशोर, उमेश शाह, सुरेंद्र कुमार, मनीषा कुमारी सहनी, कवि प्रीतम झा, अशर्फी दास आदि उपस्थित थे। मौके पर कवि प्रीतम झा ने अपनी कविता से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
