हरे कृष्णा हरे राम गौरीशंकर सीताराम की जाप से गूंजा

हरे कृष्णा हरे राम गौरीशंकर सीताराम की जाप से गूंजा विशनपुरा गांव
महुआ। रेणु सिंह
हरे कृष्णा हरे राम गौरीशंकर सीताराम की जाप से महुआ के कन्हौली बिशनपुरा गांव गूंज रहा है। यहां मंदिर पर शनिवार को 24 घंटे का महा अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। जिसको लेकर पूरा गांव और इलाका भक्ति में सरावोर हो चला है। वहीं महिलाओं की भी यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए उमड़ रही है।
यह यज्ञ ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा है। जिसमें संकीर्तन मंडलियां संगीतमय जाप करने में लगी है। यज्ञ आचार्य रंजन पांडे के निर्देशन में हो रहा है। जिसमें प्रदीप सिंह, कुमुद सिंह, सोनू कुमार, ढुना सिंह, शिल्पी कुमारी, अमन कुमार, रुपेश, शंभु सहित ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। बताया गया कि रविवार को दोपहर 2:30 बजे यज्ञ की समापन पर भगवान का नगर भ्रमण कराया जाएगा। वही रात को गायक कौशल सिंह के द्वारा भव्य विवाह कीर्तन कार्यक्रम होगा। यज्ञ कार्यक्रम को लेकर गांव में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!