मातृ पितृ पूजन दिवस मनाकर लोगों को किया जागरूक

मातृ पितृ पूजन दिवस मनाकर लोगों को किया जागरूक
महुआ। रेणु सिंह
पश्चिमी सभ्यता को दूर करने और भारतीय संस्कृति को बचाने को लेकर शनिवार को यहां सूरजपुर स्थित निजी विद्यालय पर मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी माता-पिता, दादा दादी को पूजन कर उनकी आरती उतारी और आशीर्वचन लिए।
कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के निर्देशक शंकर कुमार महतो द्वारा किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी भारतीय सभ्यता के बीच सनातन संस्कृति को उजागर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने माता-पिता और बुजुर्गों को ललाट पर तिलक लगाया, फूल छीटे, आरती उतारी और उनकी परिक्रमा किया। इस मौके पर कभी प्रीतम झा डॉक्टर अजय आदि थे। लोगों ने कहा कि अपनी संस्कृति को उजागर करने की जरूरत है। यहां आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी संस्कृति और सविता की गरिमा को बताया है। उधर अन्य जगहों पर भी मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!