महाशिवरात्रि पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली झांकी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली ) 90 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महुआ द्वारा झांकी निकाला गया । झांकी का शुभारंभ पहाड़पुर हीराराम पंचायत के पूर्व मुखिया उमाशंकर राय के द्वारा किया गया । झंडा तोलन डॉक्टर एम के सिंह, वार्ड पार्षद सदस्य नूतन बहन ,महुआ केंद्र की संचालिका बी के दिव्या बहन के द्वारा किया गया । जिसमें अन्य भाई-बहन शत्रुघ्न राय, प्रयाग जी, प्रहलाद कुमार, दिनेश सिंह, मोहन सिंह, उमेश सिंह, मंटू जी, सरिता बहन, मीना देवी, रूप कला देवी, मनीषा कुमारी एवं समस्त भाई बहन सम्मिलित हुए। बी के दिव्या बहन ने लोगों को 90 वा त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।साथ ही साथ लोगो को यह संदेश दिया की सच्ची शिवरात्रि तभी सार्थक होगा ,जब हम अक, धतूरा, भांग के साथ-साथ अपने अंदर की बुराइयों को बुरे स्वभाव एवं संस्कार को भी परमात्मा शिव पर अर्पण करेंगे , तभी हमारे जीवन में सुख शांति समृद्धि आएगी। जब छोड़ेंगे पांच विकार ,तभी मिटेगा भ्रष्टाचार ।

