वैशाली में शिवरात्रि पर हुआ हर हर महादेवमय । (हाजीपुर में गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय भगवान भोले के बाराती के बने गाड़ीवान ) रिपोर्ट सुधीर मालाकार। हाजीपुर (वैशाली) महाशिवरात्रि के अवसर पर वैशाली के सभी शिवालयों में भक्तों द्वारा पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की गई ।जगह-जगह झांकियां निकाली गई तथा भगवान भोले की बाराती में भूत पिचाश ,बंदर भालू का नृत्य देखने मिला। हाजीपुर स्थित सुप्रसिद्ध पातालेश्वर मंदिर से प्रत्येक वर्ष निकलने वाली विशाल झांकी जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं, इस वर्ष ही परंपरा को कायम रखते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भगवान भोले के बाराती के गाड़ीवान बनकर पूरे शहर में शोभायात्रा में दिखाई दिए ।एक से बढ़कर एक बैंड बाजे के साथ सैकड़ो आकर्षक झांकियां देखने को मिली ।इस मौके पर गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि यह पातालेश्वर मंदिर पौराणिक मंदिर है ,जहां पर भोलेनाथ पाताल लोक में प्रकट हुए थे। भोले बाबा की कृपा से वैशाली, बिहार पुरे भारतवर्ष में सुख शांति बनी रहेगी ।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान से 2047 तक भारत विश्व गुरु बनके रहेगी
। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी ।पर्व को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की ।जिले के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर पंचायत पानापुर में वर्षों से लगने वाला बटेश्वर नाथ मेंले को इस बार सरकारी मेले की दर्जा प्राप्त हुई ,जहां पर सरकारी व्यवस्था के तहत मेंले को भव्य तरीके से सजाई गई है । मेले का शुभ उद्घाटन बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने की ।इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय विधायक उमेश सिंह कुशवाहा, राजापाकर के विधायक महेंद्र राम के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे इस मौके पर उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बटेश्वर नाथ धाम के पर्यटक के रूप में विकास करने की सरकार की योजना बनाई गई है, जो आने वाले समय में देखने को मिलेगा। एक महीने तक चलने वाले मेला में लकड़ी के समान एवं आकर्षक खेल तमाशा देखने को मिलेंगे। पातेपुर प्रखंड के डभैच्छ स्थित बाबा दरवेश्वर नाथ स्थान में विशाल मेले का आयोजन किया गया ,जहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों द्वारा मेले का आनंद लिया गया। महुआ प्रखंड क्षेत्र के नगर क्षेत्र एवं स्थानीय गांव में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालियों को सुसज्जित ढंग से सजाया गया तथा भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई वैशाली के पंचमुखी महादेव में भी भगवान भोले की पूजा अर्चना की गई। पटेरी बेलसर, गोरौल, चेहरा कला , महनार ,बिदुपुर, राघोपुर, लालगंज ,भगवानपुर सहित अन्य जगहों पर भी महाशिवरात्रि का महोत्सव पूर्ण भक्ति भाव के साथ आयोजित की गई।

