बाल विवाह के खिलाफ चिराग पासवान ने की जागरूकता रथ की शुरुआत
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है। जिसे हम सभी को सामूहिक प्रयास से दूर करना है। जन जागरूकता के माध्यम से हम लोग समाज के हर वर्ग को जागरूक करेंगे। ताकि बच्चियों के जीवन को सुरक्षित किया जा सके। बच्चिया पढ़ लिखकर देश का नाम रोशन करें। इस दिशा में यह रथ सार्थक सिद्ध होगा।
उन्होंने इस अवसर पर संस्था के कार्यों की सराहना की। चिराग पासवान उक्त बातें बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना करने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहां। बाल विवाह मुक्ति रथ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में निकला गया। जो विभिन्न पंचायत, वार्ड एवं जिला स्तर पर लोगों को जागरूक करेगा।
इस अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के डायरेक्टर सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान डॉ सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि माननीय मंत्री द्वारा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत हेतु अपने संदेश को लिखा। हम सभी का उद्देश्य है कि भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाया जाए।
कार्यक्रम में जिला परिषद के अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू, जिला पार्षद मनीष शुक्ला, लोजपा नेता अवधेश सिंह, राजकुमार पासवान, वर्षा कुमारी, रिंकू कुमारी, मनोज सिन्हा, संतोष स्वराज, श्रीकांत पासवान, इंदल पासवान समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



