दिवंगत डीलर के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग
महुआ। रेणु सिंह
दिवंगत डीलर के श्रद्धांजलि सभा में शुक्रवार को लोजपा रा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान महुआ के लक्ष्मीपुर हरपुर जादो पहुंचे। जहां पर उन्होंने दिवंगत डीलर स्वर्गीय बैजू पासवान के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया।
दोपहर में पहुंचे चिराग पासवान को यहां आते ही लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इस बीच जिंदाबाद के नारे भी लगने लगे। श्रद्धाजली सभा में पहुंचे श्री पासवान पहले दिवंगत डीलर बैजू पासवान के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन मरण तो प्रकृति का नियम है। उन्होंने परिजनों को इस दुख घड़ी में धैर्य और साहस रखने को कहा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा, छात्र के जिला अध्यक्ष श्रीकांत पासवान, संजय पासवान, विनय कुमार, वरुण पासवान, सुमित सहगल, प्रमोद, देवेंद्र पासवान आदि भी थे।

