संगठन सृजन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
जंदाहा। कांग्रेस की ओर से जारी निर्देश पर शनिवार को जंदाहा प्रखंड क्षेत्र में संगठन सृजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्तर से प्रतिनियुक्ति जिला प्रभारी एआईसीसी की मेंबर सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक मौजूद थी। कार्यक्रम का शुभारंभ जंदाहा बाजार स्थित बाया नदी पुल के किनारे लगे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राजू के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आगत अतिथियों का फूल माला पहनकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
श्रीमती नायक ने बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए बताया कि संविधान निर्माता में आस्था रखते हुए उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता सह संगठन सृजन कार्यक्रम के जिला प्रभारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त की बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक जानकारी साझा की इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने भरिए संगठन पदाधिकारी पर संवाद में उपेक्षा का आरोप लगाया जिस पर उन्होंने आपसी सामंजस बनाकर संगठन को मजबूत बनाने पर बोल दिया उन्होंने कहा कि संगठन को राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश जिला प्रखंड और ग्राम पंचायत तक मजबूत करने के लिए पार्टी ने संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया है इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के सच्चे सिपाही को उचित जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश राय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अक्षय शुक्ला, प्रदेश प्रतिनिधि रंजीत पंडित, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राजू, महनार विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस राजकिशोर कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, पन्नालाल राय प्रखंड सचिव, डॉ सुनील दास, प्रखंड कमिटी सदस्य, राजीव रंजन मुखिया प्रतिनिधि सोहरथी, वरिष्ठ नेता पृथ्वीनाथ झा,प्रदेश सचिव एनएसयूआई उत्तम कुमार ठाकुर एवं सुबोध पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार, मो. सलमान अहमद, मो. आशिफ, राकेश कुमार, चंदन झा, बब्लू कुमार, राजा बिहारी, राजू साह सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

