एक दूजे के हुए मुस्कान एवं बिट्टू,परिजनों ने दी बधाई। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि चंद्रदेव राय की सुपौत्री मुस्कान का पावन परिणय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं क्षेत्र के गण्यमान व्यक्ति उपस्थित होकर वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया।बताते चलेगी जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के चांदपुरा ग्राम निवासी चंद्रदेव राय की सुपौत्री एवं कैलाश कुमार राय की सुपुत्री मुस्कान का विवाह दानापुर निवासी उमाशंकर राय के सुपुत्र बिट्टू कुमार के साथ पूर्ण वैदिक विधि विधान के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्र के जाने-माने प्रसिद्ध व्यक्तियों द्वारा वर वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके आने वाले जीवन की मंगल कामना की ।इस अवसर पर क्षेत्र की जाने-माने नेत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ आसमा परवीन, पूर्व उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार राय ने अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर एन सी पी एल ,रांची के मैनेजिंग डायरेक्टर बबन सिंह, डायरेक्टर के पी नायडू विवाह समारोह के मुख्य अतिथि व आकर्षण के केंद्र बिंदु थे । उन्होंने ने वर वधु की स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस मौके पर अवधेश पासवान , गणेश राय, दिलीप कुमार राय ,जद यू नेता उमेश कुमार सिंह,राम सागर सिंह,दिनेश सिंह , मनोज कुमार राय,डॉ संजय राय , डॉ अशोक राय ,शंभू कुमार सिंह,गौरी शंकर महतो, सुधीर मालाकार सहित हजारों की संख्या में स्त्री ,पुरुष बच्चे उपस्थित थे। कबीर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विवाह पर आधारित मंगल गीत प्रस्तुत किए गए।
