बाल विवाह से मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया

बाल विवाह से मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया

भगवानपुर, वैशाली: स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से भगवानपुर प्रखंड के सहथा और किरतपुर राजाराम पंचायत में बाल विवाह के खिलाफ एक गहन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के निदेशक डॉक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि वैशाली को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना और बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बाल व्यापार के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है।

इस मौके पर अधिकार मित्र संतोष कुमार ने कहा कि यह अभियान देश के बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। उन्होंने 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया और 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना में लड़कियों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में विधिक सेवक चंद्रशेखर कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!