गायघाट प्रखंड़ में बाल कल्याण संरक्षण समिति का गठन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम
आज प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण संरक्षण समिति (BLCWPC) के गठन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम कवच-2 परियोजना के अंतर्गत समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान द्वारा ब्लॉक लेवल चाइल्ड वेलफेयर प्रोटेक्शन कमेटी के सहयोग से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण हेतु प्रखंड स्तर पर समन्वित तंत्र को सुदृढ़ करना है।
बाल सुरक्षा पर चर्चाः
कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, स्कूल ड्रॉप आउट, किशोरियों की सुरक्षा तथा जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान और त्वरित हस्तक्षेप पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, किशोर न्याय अधिनियम 2015, POCSO अधिनियम 2012 और मिशन वात्सल्य के प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल हितेषी पंचायत डायरी का विमोचन और प्रशिक्षण कराया गया।
सभी विभागों की जिम्मेदारीः
प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार राय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल एक विभाग का काम नहीं है, बल्कि सभी विभाग और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समय पर सूचना और समन्वय से ही बच्चों के सर्वोत्तम हितों की रक्षा संभव है।
संकल्प एवं समन्वयः
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बाल सुरक्षा के निर्णय लिया गया कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएँगी, व्हाट्सएप समूह के माध्यम से सूचना साझा की जाएगी, और विद्यालय, आंगनबाड़ी तथा स्वास्थ्य सेवाओं के साथ समन्वय स्थापित कर जोखिमग्रस्त बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गोविंद कुमार राम के द्वारा परवरिश और स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में विस्तार से बताये और चिन्हित कर बच्चो को लाभ दिखवाने पर चर्चा की गई एवम श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मो अली के द्वारा धावा दल, बाल मजदूरी,तत्काल सहायता राशि व बच्चों के पुनर्वासन पर चर्चा की गई।इस बैठक में समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान से कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश कुमार, गोविंद यादव एवं उप प्रमुख जय प्रकाश सिंह,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृति दयाल ,बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी अब्दुल हाकिम ,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर गुलाब रब्बानी एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव,मुखिया और विकास मित्र उपस्थित हुए।

