पुलिस अधीक्षक वैशाली विक्रम सिहाग द्वारा यातायात थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक वैशाली विक्रम सिहाग द्वारा यातायात थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना के अभिलेखों, यातायात प्रबंधन व्यवस्था, चालान निष्पादन, जब्त वाहनों के संधारण, IRAD,eDAR के लंबित मामलों की समीक्षा,ब्लैक स्पॉट्स को चिह्नित करना,हाईवे पेट्रोलिंग की समीक्षा, लंबित कांडों की समीक्षा तथा उपकरणों में बॉडी वॉर्न कैमरा को क्रियाशील करने की वर्तमान स्थिति तथा कार्यालय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया एवं सभी कर्मियों को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!