अथमलगोला थाना का मनमाना रवैया।अब नौकरी के बिना ही कर रहे है थाना में कार्य।

अथमलगोला थाना का मनमाना रवैया।अब नौकरी के बिना ही कर रहे है थाना में कार्य।

ब्यूरो रिपोर्ट:एस खान

पटना: जिला के बाढ़ अनुमंडल अंर्तगत अथमलगोला थाना में बब्लू पासवान एबं थाना अध्यक्ष की मिलीभगत। सूत्रों के अनुसार से ज्ञात हुआ है कि बब्लू पासवान एक प्राइवेट स्थानिय व्यक्ति है। जिनका अपराधियो के साथ सांठ -गांठ है। जो अवैध रूप से थाना में सात से आठ सालों से रह कर सुचारू रूप से उगाही का कार्य कर रहे है। सबसे बड़ी बात सूत्रों के अनुसार से यह ज्ञात हुआ है कि बब्लू पासवान,अलखदेव पासवान का पुत्र है। अलखदेव पासवान भूतपूर्व चौकीदार है।बब्लू पासवान जो कि एक भूतपूर्व चौकीदार के पुत्र होने के बाबजूद थाना में अधिकारियों की मिलीभगत से अपना दबदबा बनाकर बिचौलिया का कार्य कर रहे है एबं अवैध तरीको से उगाही का कार्य किया जा रहा है। और साथ ही साथ लोगों से मोटी रकम बसूलने का कार्य किया जा रहा है। जिससे आम जनता के बीच आक्रोश होने के बाबजूद भी जनता भुतपूर्व चौकीदार के पुत्र बबलू पासवान के खिलाफ आमजन कुछ बोल नही पा रहे है। आमजनों के द्वारा अगर कुछ बोला जाता है तो केस में फंसा कर पैसा उगाही का कार्य किया जाता है। इस लिए आमजनों में भयभीत का माहौल बना हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि भुतपूर्व चौकीदार के पुत्र बब्लू पासवान को थाना के अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!