पटना में आईटी क्षेत्र को नई गति, WIMS Technology ने कंकड़बाग में खोला नया कार्यालय

पटना में आईटी क्षेत्र को नई गति, WIMS Technology ने कंकड़बाग में खोला नया कार्यालय

राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में आईटी क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है। WIMS Technology के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जहाँ कंपनी के निदेशक सतीश कुमार और सीटीओ अमर कुमार ने संयुक्त रूप से बिहार के युवाओं के लिए तकनीकी अवसर बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कंपनी सॉफ्टवेयर विकास, डिजिटल समाधान और आईटी नवाचार के माध्यम से राज्य के युवाओं को रोजगार और कौशल के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। उनका लक्ष्य स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त बनाकर बिहार को डिजिटल प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाना है।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार, यह पहल केवल व्यवसाय विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बिहार में आईटी इकोसिस्टम को मजबूत करना भी है। उन्होंने बताया कि कंपनी उत्पाद आधारित और क्लाइंट आधारित दोनों प्रकार के कार्य कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई डिजिटल उत्पाद विकसित किए गए हैं, जिनका उपयोग विभिन्न संस्थानों द्वारा किया जा रहा है।

निदेशक इंजीनियर सतीश पटेल ने कहा कि कंपनी लंबे समय से राज्य में डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बिहार की यह कंपनी राज्य के बाहर बेंगलुरु, भोपाल और रांची जैसे शहरों में भी तकनीकी परियोजनाओं पर काम कर रही है। साथ ही, युवाओं और उभरते उद्यमियों को तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण और अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहलें राज्य में आईटी आधारित रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकती हैं। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को लाभ मिलेगा, बल्कि बिहार में डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!