सुरक्षित होली खेलने पर परिचर्चा का आयोजन

सुरक्षित होली खेलने पर परिचर्चा का आयोजन

हाजीपुर: जिला विधिज्ञ संघ भवन परिसर में सुरक्षित होली खेलने पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता राज कुमार दिवाकर ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत और बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक होली भारत का प्रमुख पर्व है, जिसे रंगोत्सव के रूप में विश्वभर में जहां भी भारतीय मूल के लोग या हिन्दू निवास करते हैं, उल्लास के साथ मनाते हैं।

संचालन करते हुए भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि होली उत्सव की शुरुआत बिहार से ही हुई थी। होली के रंगोत्सव से पहले होलिका दहन में सुखी लकड़ी या गोबर के उपले का प्रयोग करने एवं हरे पेड़ काटकर पर्यावरण के नुकसान से बचाने की अपील लोगों से की।

होली में प्राकृतिक या हर्बल रंग का उपयोग करना त्वचा के लिए सुरक्षित है। कड़वाहट भुलाकर अपनों के साथ गले मिलकर पर्यावरण अनुकूल तरीके से होली का पर्व मनाएं और पवित्र रमजान माह में रोजेदारों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनों के साथ रंगोत्सव होली हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं।

इस अवसर पर अधिवक्ता शंकर पासवान, गौतम कुमार, अरविंद कुमार राय, गिरधारी पंडित, उत्तम कुमार माथुर, सुशील कुमार पटेल, विनय कुमार झा, महान कुमार, राजेश बक्सी, बसंत कुमार, वेदप्रकाश, ललित मिलन सहित काफी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने होली पर आयोजित परिचर्चा में अपने अपने विचार व्यक्त किए और लोगों से शांतिपूर्वक सुरक्षित तरीका अपनाकर रंगोत्सव मनाने का आग्रह किया और नशा पान से दूर रहकर होली खेलने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!