महुआ में मंत्री संजय सिंह के होली मिलन समारोह में खूब उड़े रंग गुलाल ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ (वैशाली) बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री व महुआ के लोकप्रिय विधायक संजय सिंह द्वारा ओसी पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर मस्ती में खूब उड़ाई रंग गुलाल ।एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे थे। मंत्री संजय सिंह द्वारा एक-एक कार्यकर्ताओं से मिलकर होली की शुभकामनाएं देते हुए गुलाल लगाकर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए देखे गए। कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपने प्रिय नेता को गुलाल लगाकर शुभकामना दी। इस मौके पर भोजपुरी कलाकारो द्वारा होली के गीतों की मस्ती में सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। “बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में रंग लूटे”, पर लोगों ने खूब जमकर जश्न मनाया, वही “निमन लगे भोजपुरिया बलम” गीतों पर गमछा उड़ा उड़ा कर आनंद लिया अतिथियों के लिए मनपसंद भोजन की व्यवस्था की पूर्ण व्यवस्था की गई थी, जहां पर लोग तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद लिया । इस अवसर पर राजापाकर के जद यू विधायक महेंद्र राम, क्षत्रिय महासभा के समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह, समाज सेवी राजेश कुमार सिंह , बंटी मिश्रा,पवन कुमार सिंह,,ज्वाला प्रसाद सिंह, धनंजय सिंह ,अकील देव सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह ,प्रमोद कुमार सिंह, श्रीकांत पासवान, हर्षवर्धन कुमार ,भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष रमैया सिंह , सहित हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आनंद लिया।
