पुस्तकों का सेट किया भेंट
विभूतिपुर/विभूतिपुर
बीआरसी विभूतिपुर की ओर से सार्वजनिक पुस्तकालय +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय साखमोहन को पुस्तकों का सेट भेंट किया गया।ये पुस्तकें प्रखंड और प्रखंड के आसपास के रचनाकारों द्वारा रचित हैं।इस अवसर पर लेखापाल योगेश कुमार,बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ समस्तीपुर के जिला उपाध्यक्ष राजा राम महतो,प्रखंड सचिव राकेश कुमार,शमशेर अली,विशाल कुमार थे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक प्रियरंजन ठाकुर के नेतृत्व में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने पुस्तकों को ग्रहण किया।इस कार्यक्रम के बारे में लेखापाल ने बताया कि पुस्तकों के अध्ययन की आदत से बच्चों में ज्ञान के साथ साथ दुनियां को समझने का कौशल विकसित होता है।इसलिए पुस्तकालय में समय देना जरूरी है।आगे भी इस पुस्तकालय को किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।
