दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27.02.2026 को आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में अपना फैसला सुना दिया है, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है. इस पर संजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.उन्होंने कहा कि यह फैसला साबित करता है कि अरविंद केजरीवाल एक कट्टर ईमानदार नेता हैं. वे एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने पूरी ईमानदारी से दिल्ली के लोगों की सेवा की. मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य में अनुकरणीय काम किया. इन्होंने हमारी सरकार को साजिश के तहत बदनाम किया है, सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं हो सकता है.कोर्ट से फैसला आने के बाद केजरीवाल मीडिया से रूबरू हुए तो फफ़क़ फफ़क़ कर रो पड़े. तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट










