राहुल गौरव विद्या मंदिर में होली मिलन सह शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
महुआ। रेणु सिंह
महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर, भदवास स्थित राहुल गौरव विद्या मंदिर में होली मिलन सह शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक हाई स्कूल, महुआ के निदेशक बिगु प्रसाद यादव, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि प्रीतम कुमार झा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रेम प्रसाद सिंह, आदर्श पब्लिक स्कूल, सूरतपुर के निदेशक शंकर कुमार मालाकार, भाभा टेक्नो मिशन के निदेशक सन्नी सर, विद्यालय के संरक्षक अधिवक्ता प्रमोद कुमार, संरक्षिका अनिला देवी, मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार आयुष, विशिष्ट अतिथि कीर्ति प्रकाश तथा मां भारती पब्लिक स्कूल के निदेशक अवधेश कुमार चौरसिया द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मां भारती पब्लिक स्कूल के सीनियर सेक्शन इंचार्ज मंटू मौर्य ने अपने प्रखर वक्तव्य एवं अनोखे अंदाज में किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में बिगु प्रसाद यादव, प्रेम प्रसाद सिंह, प्रीतम कुमार झा, राहुल कुमार (निदेशक, राहुल गौरव विद्या मंदिर), ई. राजीव कुमार (प्राचार्य, P2 आवासीय विद्यालय, माधोपुर), राकेश रंजन, कुंदन कुमार (निदेशक, KK Speedup Classes), शंकर कुमार मालाकार, जितेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार साह (निदेशक, मानव शिक्षा निकेतन), पिंटू कुमार चौरसिया (प्रधानाध्यापक, मां भारती पब्लिक स्कूल), अधिवक्ता गौरव कुमार, सुबोध कुमार, शंभू कुमार (निदेशक, ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल), दिनेश कुमार, निशु, विश्वनाथ, विनोद सर, जवाहर सर, अंजली, खुशी, पिंकी, नूरजहां, साना, प्रियंका, दिलीप सर, विकास सर, राहुल सर, अरविंद राय, दुर्गा प्रसाद, कुंदन सर, अरुण कुमार राय सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ शामिल रहीं।
कार्यक्रम की शोभा मुख्य द्वार पर अतिथियों के स्वागत से और भी बढ़ गई, जहाँ वंदना, रिया, नंदनी, अनुष्का, विद्या, सृष्टि, पीयूष रंजन, गोलू, निशांत सहित बच्चों ने तिलक लगाकर एवं फूलों की वर्षा कर सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने इस आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
तालियों की गूंज के बीच कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय रहा।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान गाकर किया गया।
