केक काटकर बनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन

केक काटकर बनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड के चाँदसूरारी मध्य विद्यालय के प्रांगण मे बीस सूत्री द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वा जन्मदिन केक काटकर मनाया। यह जन्मदिन बीस सूत्री के अध्यक्ष अशोक पटेल के अध्यक्षता मे मनाया गया। उपस्थित लोगों ने नीतीश कुमार की लम्बी आयु कि कामना हेतु विद्यालय परिसर मे अमृत समान आम का पौधा मुख्यातिथि पूर्व प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी के हाथो लगाया गया। कार्यक्रम का संचालन बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामनारायण सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को को बिहार विकास पुरुष कहा। ऐसे विकास पुरुष का 11 बार मंच संचालन करने तथा उनके बगल मे बैठने का मौका मिला है। पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष तरुण कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार को सजाने सवारने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़े। बिहार का नाम देश दुनिया में गर्व के साथ लिया जा रहा केवल विगत चुनाव टिकट कि एक गलती से हमलोग मुख्य भागीदारी से वंचित रह गए है। कार्यक्रम को सरपंच वंदना कुमारी,पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी, भरत ठाकुर, डॉo रामशीष महतो, रामबाबू राय, देवेंद्र यादव, अनिल कुमार राय, संजीत सहनी, अरविंद कुशवाहा, अवधेश राय आदि ने संबोधित किया। मौके पर डॉ. कपिलदेव राय, राहुल कुमार, गोनर दास,बहादुर राम, वैद्यनाथ महतो सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!