होली मिलन समारोह आयोजित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोरिया के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।अध्यक्षता बाबू साहब झा ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, जिला पार्षद सदस्य अमन पराशर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता संतोष कुमार झा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवा कलाकार संस्कृति सैंडल लोक गायिका एवं नवनीत कौशल के द्वारा मधुर संगीत मधुर वाणी से लोगों को मंत्र मुक्त कर रहे थे। प्रमुख रूप से होली सहित अन्य मनोरंजन गीत गाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामबालक सिंह,जिला पार्षद सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक कुमार अनल, रमाकांत राय, अभय प्रभाकर, अरुण कुमार झा, राम शगुन महतो, गणेश प्रसाद, शंकर सिंह आदि ने भाग लिया।
