जिला किसान कौंसिल का 12 वां सम्मेलन संपन्न

जिला किसान कौंसिल का 12 वां सम्मेलन संपन्न

विभूतिपुर/समस्तीपुर

बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर जिला किसान कौंसिल का 12 वें सम्मेलन सम्पन्न हुई। सम्मेलन के दुसरे दिन प्रतिनिधि सत्र में जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह द्वारा पेश किए गए रिपोर्ट पर 21 प्रतिनिधियों ने बहस कर सुझाव दिया। सम्मेलन में बिजली एवं बीज विधेयक के खिलाफ, अमेरिकी ट्रेड बिल के खिलाफ,आलू का मुल्य 1500 रु प्रति क्विंटल करने ,एम एस पी गारंटी करने, अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमला के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में 51 सदस्यीय जिला कमिटी बनाई गई। जिसमें जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील, उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, गंगाधर झा, उपेंद्र राय , सिया प्रसाद यादव,संयुक्त सचिव लाला प्रसाद, उपेंद्र राय,जय जय राम यादव, अवधेश मिश्रा, विधानचंद,पवन सिंह कोषाध्यक्ष रामसेवक राय चुनें गये। समापन भाषण अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने अंतराष्ट्रीय राष्ट्रीय पर प्रकाश डालते हुए 24 मार्च को दिल्ली रैली सफल बनाने का आह्वान किया।वहीं नव निर्वाचित कमिटी को धन्यवाद देते हुए संगठन को मजबूती के लिए पचास हजार किसानों को संगठित करने का आवाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!