बेलसंडी तारा की शिक्षिका राज्य स्तरीय पीबीएल प्रोजेक्ट में लहराया परचम
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत संचालित मध्य विद्यालय बिलसंडी तारा की समर्पित एवं कर्मठ शिक्षिका पूजा कुमारी राज स्तरीय पीबीएल प्रोजेक्ट में परचम लहराकर विभूतिपुर प्रखंड ही नहीं पूरे समस्तीपुर जिला को गौरवान्वित की है। इस उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान उपस्थित रहे। वर्तमान प्रधानाध्यापक डॉ राम प्रमोद राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पूजा कुमारी के कुशल मार्गदर्शन और नवाचारी सोच ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। पूजा कुमारी की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे विद्यालय परिवार का समन्वय और टीम वर्क रहा है।यह उपलब्धि पूजा कुमारी को अंजू कुमारी, दुर्गा प्रसाद, नीरज कुमार, अजीत प्रसाद, नरेंद्र कुमार झा, अरुणेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, साक्षी आनंद के सहयोग से प्राप्त हुआ है। विद्यालय परिवार में पूजा कुमारी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए बताया कि यह यात्रा यही नहीं रुकेगी राष्ट्रीय स्तर पर जाएगी। पूजा कुमारी की इस उपलब्धि पर शिक्षाप्रेमियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों ने स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामनाएं दी है।
