विभूतिपुर की संपदाओं पर एकाग्र पुस्तक ‘लौ’ का विमोचन सह विदाई सम्मान समारोह आयोजित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड संसाधन केन्द्र विभूतिपुर के प्रांगण में विभूतिपुर प्रखंड की संपदाओं और रचनाधर्मिता पर एकाग्र पुस्तक ” लौ ” विमोचन सह सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र के विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार व संचालन बाबू प्रसाद शर्मा और इंतखाब आलम ने की।मुख्य अतिथि एसएसए डीपीओ जमालुद्दीन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहित्य को समाज की जरूरत बताते हुए कहा बीआरसी की यह पहल अनुकरणीय है।संपादक अश्विनी कुमार आलोक ने पुस्तक ” लौ ” का परिचय कराते हुए कहा कि प्रखंड के ऐतिहासिक विरासत,शैक्षणिक, राजनीतिक, पत्रकारिता, खेल, संस्कृति सभी क्षेत्रों में उपलब्धियों को इस पुस्तक में समाहित किया गया है।पुस्तक समीक्षा वक्तव्य देने वाले ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय दरभंगा के हिन्दी के पूर्व विभागाध्यक्ष चंद्रभानु प्रसाद सिंह ने पुस्तक को अद्भुत और अद्वितीय कहते हर बताया कि इसके सभी आलेख सारगर्भित और विवेच्य हैं।वक्ताओं ने सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कुशल प्रशासक,मिलनसार व्यक्तित्व और विनम्र नेतृत्वकर्ता बताया।प्रखंड में इतनी संख्या में रचनाकार हैं, यह इस पुस्तक में देखकर काफी सुखद अनुभूति हुई ।विषय प्रवेश कराते हुए साहित्यकार राजा राम महतो ने पुस्तक को संग्रहणीय कहा और बताया कि विभूतिपुर को जानने,समझने में यह अत्यंत उपयोगी होगी।सम्मान समारोह से अभिभूत होते हुए सेवानिवृत्त प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि यह विभूतिपुर के सभी शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों की महानता है।उन्होंने तो सिर्फ अपना काम हीं किया है।
समारोह को अन्य लोगों के अलावा पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी बेगूसराय,दिनेश साफी,बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर,शिक्षक नेता रामचन्द्र राय,कुमार गौरव,संजीव कुमार आर्य,सुमन कुमारी,अनुज कुमार,संतोष कुमार,संजीव कुमार,दिलीप कुमार,राकेश कुमार,रामदेव राय,सुरेश कुमार,गौतम बिहारी,रविन्द्र कुमार सिंह,साहित्यकार रमाकांत राय रमा,मुकेश कुमार मृदुल,गगनदेव चौधरी गगन,राजेश,दीपक कुमार,स्वयं प्रभा,राज कुमारी ने भी संबोधित किया।सम्मानित करने वाले लोगों की कतार काफी लंबी दिखी। कार्यक्रम में मिथिलेश सिंह,पंकज कुमार, डॉ. राम प्रमोद राय, डॉ. ललितेश्वर प्रसाद,राज कुमार चौधरी,अविनाश कुमार,प्रियव्रत कुमार,मो. मिन्नतुल्लाह,राजेश्वर प्रसाद सिंह,अनिल अग्निहोत्री,सुरेश दास,विजय कुमार ठाकुर समेत दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया।धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक प्रखंड के लेखापाल योगेश कुमार ने किया।

