बच्चों की प्रतिभा देख मंत्री हुए चकित
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय सिंघाड़ा स्थित संत जोसेफ स्कूल पर बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रोजेक्ट को देखकर चकित हो गए और कहा कि यहां के बच्चों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है।
मंत्री श्री सिंह को पहुंचते ही स्कूल संचालक सीमा सिंह व सत्येंद्र कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। यहां पर मंथली श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाके के बच्चों को अवसर मिले तो वह काफी आगे बढ़ सकते हैं। उन्हें इसके लिए तराशने की जरूरत है। मौके पर रमैया सिंह, धीरू सिंह, अनुज कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
