बलरामपुर जिले के थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के आरोप मेँ 14 अभियुक्तों क़ो किया गिरफ्तार

यूपी बलरामपुर जिले के थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा 29.04.2026 क़ो गैर इरादतन हत्या के मुकदमे से संबन्धित 14 अभियुक्तो किया गया गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, लोहे का पल्टा व लाठी डण्डा आदि बरामद । घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 28.04.2026 की रात्रि वादी मोहित पुत्र राजकिशोर नि0 चमरबोझिया तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि वादी का भाई कमलेश(मृतक) पूर्व प्रधान नन्हेलाल के भतीजा रवि की शादी के बहूभोज कार्यक्रम मे खाना खाने गया था वहीं सांरस्कृतिक कार्यक्रम नाच गाने मे हुई कहा सुनी के दौरान विपक्षीगण द्वारा कमलेश पुत्र राजकिशोर (उम्र 27 वर्ष) को पल्टा से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर देना जिसकी इलाज के दौरान हुई मृत्यु हो जाने के सम्बंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा- 191(3),115(2),105,3(5) बीएनएस बनाम 15 नामजद व 05 अज्ञात व्यक्तियो के विरुध्द पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा उक्त घटना का अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपर डा0 जितेन्द्र कुमार* के कुशल नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व- दिनांक 29.04.2026 को थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0052/2026 धारा- 191(3),115(2),105,3(5) बीएनएस से संबन्धित 14 नामजद अभियुक्तो को मध्यनगरी रोड नन्हेलाल के आंटा चक्की के पास से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल टूटा हुआ, लोहे का पल्टा तथा लाठी डण्डा आदि बरामद कर विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। बरामदगी*- घटना में प्रयुक्त आला कत्ल टूटा हुआ, लोहे का पल्टा तथा लाठी डण्डा आदि।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*:-तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट

  1. प्रवेश कुमार पुत्र रामचन्द्र नि0 गुलरिहा घाट थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
  2. धर्मेन्द्र बहादुर पुत्र मुन्नालाल नि0 चमरबोझिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
  3. अमरेन्द्र पुत्र मुन्नालाल नि0 चमरबोझिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
  4. सुरेन्द्र कुमार पुत्र नन्हेलाल नि0 चमरबोझिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
  5. रंजीत पुत्र नन्हेलाल नि0 चमरबोझिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
  6. राजेन्द्र उर्फ सुरेन्द्र पुत्र नन्हेलाल नि0 चमरबोझिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
  7. हरीराम पुत्र स्व0 मोहनलाल नि0 चमरबोझिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
  8. रामकिशोर पाठक उर्फ पप्पू पाठक पुत्र स्व0 गया प्रसाद पाठक नि0 चमरबोझिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
  9. कौशल किशोर पुत्र रामफकीरे नि0 चमरबोझिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
  10. नन्हेलाल पुत्र रामफकीरे नि0 चमरबोझिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
  11. रामकिशुन पुत्र अवधनरेश नि0 पचपकड़ी थाना हरैया जनपद बलरामपुर
  12. मुकेश पुत्र पतिराम नि0 जयनगरा थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर
  13. वीरेन्द्र पुत्र मुन्नालाल नि0 चमरबोझिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
  14. मुन्नालाल पुत्र फकीरे नि0 चमरबोझिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर. तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट
Home » बलरामपुर जिले के थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के आरोप मेँ 14 अभियुक्तों क़ो किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!