बलरामपुर पुलिस द्वारा 18.05.2026. क़ो थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत गैस की कालाबाजारी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार.



अरसद अली पुत्र स्व0 मो0 जलील निवासी हरिहरगंज बाजार थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया कि अपने मृतक पिता मो0 जलील के नाम से आवंटित घरेलू गैस कनेक्शन संख्या-38543099 को अपने नाम स्थानान्तरित कराने हेतु गैस एजेंसी पर दिया था, किन्तु गैस एजेंसी के प्रबन्धक/कर्मचारियों द्वारा कूटरचना कर अनधिकृत रूप से हिमांशु कसौधन का मोबाइल नम्बर लिंक कर उसके नाम पर गैस सिलेण्डर की बुकिंग एवं डिलीवरी कर दी गयी । प्रथम दृष्टया जांच थाना स्थानीय द्वारा की गयी तो लगाये गये आरोप सत्य पाये गये जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गयी तदुपारंत प्रकरण की जांच जिला पूर्ति अधिकारी बलरामपुर द्वारा की गयी, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि मेसर्स यादव भारत गैस ग्रामीण वितरक, सेखुई कला के प्रोपराइटर दिनेश यादव, प्रबन्धक आलोक यादव की मिलीभगत से मृतक उपभोक्ता के गैस कनेक्शन का दुरुपयोग कर अनियमित रूप से गैस सिलेण्डरों की डिलीवरी की गयी। जांच में यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तथा बीएनएस की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी की लिखित तहरिर पर श्रीमान जिलाधिकारी बलरामपुर द्वारा अभियोग पंजीकरण की अनुमति प्रदान किये जाने के उपरान्त सम्बन्धित अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-182/2026 धारा- 319(2)/336(3)/316(5) बी.एन.एस. व 3/7 E.C. ACT बनाम भारत गैस ग्रामीण विरतरण सेखुई कला के प्रोपराईटर दिनेश यादव पुत्र केशव राम यादव नि0ग्राम अज्ञात व गैस एजेंसी के प्रबंधक आलोक यादव पुत्र अज्ञात व हिमांशु कसौधन पुत्र अज्ञात नि0ग्राम हरिहरगंज थाना को0देहात जनपद बलरामपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार* द्वारा थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत गैस कालाबाजारी की घटना का अनावरण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतीश्री के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी थाना को0 देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना को0देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0-182/2026 धारा- 319(2)/336(3)/316(5) बी.एन.एस. व 3/7 E.C. ACT की विवेचना उ0नि0 हरिश्चन्द्र चौधरी द्वारा सम्पादित की जा रही है । विवेचना के क्रम में अभि0 1.अजय वर्मा पुत्र आदित्य वर्मा 2. रूपेश वर्मा पुत्र विश्वनाथ वर्मा नि0गण ग्राम बैजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर का नाम प्रकाश में आया जिनके द्वारा हिमांशु कसौंधन से 800 रु0 लेकर उपभोक्ता मो0 जलील के पासबुक पर कंप्यूटर से प्रतिरूपण कर उसका मोबाइल नं0 अंकित कर उस पर ओ0टी0पी0 भेज कर अनाधिकृत तरीके से गैस सिलेण्डर की सप्लाई की गयी । गिरफ्तारशुदा अभि0गण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी है संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जायेगा। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.अजय वर्मा पुत्र आदित्य वर्मा नि0 ग्राम बैजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर (यादव भारत गैस एजेंसी कर्मचारी)
- रूपेश वर्मा पुत्र विश्वनाथ वर्मा नि0 ग्राम बैजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर (यादव भारत गैस एजेंसी कर्मचारी अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त अजय वर्मा व रूपेश वर्मा द्वारा बताया जा रहा है कि हम लोग गैस एजेंसी पर कार्य करते हैं, गैस की किल्लत होने के कारण लोगो में गैस की मांग अधिक होने लगी हम लोग गैस एजेन्सी से गैस की कालाबजारी करके लोगो को अधिक दाम में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराते थे, लगभग 01 से 1.5 माह पुर्व हिमांशु कसौधन नि0 हरिहरगंज थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर गैस लेने के सिलसिले में एजेंसी पर आये थे हम लोगो से कहे की मुझे गैस सिलेण्डर की आवश्यकता है उपलब्ध करा दिजिए फिर हम लोगो नें गैस एन्जेसी के मैनेजर से पूछकरके कार्यालय में पड़ी हुई पासबूक जो मो0 जलील की थी उसपर हिमांशु कसौधन का मोबाईल नं0 रजिस्टर करके हिमांशु कसौधन को गैस उपल्बध करा दिए, हम लोगो ने इसी प्रकार कई गैस पासबुक में मोबाईल नम्बर हेर फेर करके गैस उपलब्ध कराई है. तहलका न्यूज़ के लिए मिट्ठू शाह की रिपोर्ट
