आधार से नेपाल में एंट्री बंद जानें कौन सा दस्तावेज़ दिखाने पर ही मिलेगी नेपाल में एंट्री

🇮🇳🇳🇵 भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती, सिर्फ आधार कार्ड से अब नहीं मिलेगी एंट्री भारत से नेपाल जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए अहम खबर है। नेपाल सीमा पर भारतीय नागरिकों की जांच अब और सख्त कर दी गई है। केवल आधार कार्ड लेकर बॉर्डर पहुंचने वाले यात्रियों को वापस लौटाया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, नेपाल जाने के लिए भारतीय नागरिकों को फोटो वाला भारतीय मतदाता पहचान पत्र (Voter ID), पासपोर्ट या भारतीय दूतावास द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र* दिखाना होगा।हाल ही में नेपाल सरकार ने आधार कार्ड को यात्रा दस्तावेज के तौर पर स्वीकार नहीं करने का फैसला लिया है। इसके बाद सीमा पर अधिकारियों को यात्रियों के दस्तावेजों की कड़ाई से जांच के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल जाने से पहले जरूरी दस्तावेज साथ रखना अब बेहद जरूरी है।

https://www.facebook.com/share/1HZhPXNpPq

https://www.facebook.com/share/1HZhPXNpPq

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!